Menu
blogid : 8626 postid : 45

बाल श्रम एक चिंतनीय समस्या

lekhan vani
lekhan vani
  • 110 Posts
  • 307 Comments

कोहरे से ढकी सड़क पर सुबह सुबह बच्चे काम पर जा रहे हैं
देखने वाला कोई नहीं उनको इतनी ठण्ड में
पर फिर भी बच्चे काम पर जा रहे हैं
कोहरे से ढकी सड़क पर सुबह सुबह बच्चे काम पर जा रहे हैं
बाल श्रम एक चिंतनीय समस्या है हम प्रतिदिन बच्चो को काम करते हुए देखते हैं और फिर हमें दया भी आती है पर हम कुछ कर नहीं पाते बच्चो को काम पर जाते देख हम कई बार सोचते हैं पर यह नहीं समझ सकते की बच्चे काम पर क्यों जा रहे हैं baherhal बाल श्रम को रोकने के लिए हमें इस मुद्दे को विवरण की तरह नहीं बल्कि सवाल के रूप में लिखना होगा क्योंकि विवरण को तो जनता भूल जाती है पर सवाल पर जनता चिंतन करती है में यह सवाल उठाना चाहता हूँ की आखिर हमारे देश में बच्चे खेलने कूदने की उम्र मैं बाल श्रमिक क्यों है क्यों हम उनके लिए कुछ नहीं कर सकते यह एक प्रश्न है सोचनीय मुद्दा है बाल श्रम को रोकने के लिए सबसे पहले हमें निम्न कार्य करने होंगे
१. सबसे पहले हमें बच्चो से उनके काम पर जाने की वजह जाननी होगी
२. बच्चे श्रमिक क्यों है क्या मज़बूरी है
३. बच्चो को क्यों नहीं पढाया जाता
हमारा भारत सकल घरेलु उत्पाद दर में प्रगति कर रहा है आईटी के शेत्र में नए कीर्तिमान बना रहा है यह सब किसकी बदौलत हो रहा है हमारे प्रतिभावान विद्यार्थियों की वजह से हमारे प्रधानमंत्री को बाल श्रम रोकने की कार्य योजना बनानी चाहिए महिला एवं बाल विकास विभाग को भी इस पर चिंता करनी चाहिए आज आप लोग उन बच्चो को देखे जो श्रमिक है उनमे भी प्रतिभा है पर यह प्रतिभा तभी निखरेगी जब उन्हें पढाया जाये
महान अर्थशास्त्री और नोबेल पुरस्कार विजेता श्री अमर्त्य सेन ने कहा है की
जिस दिन हमारे देश के बच्चो को पढाया जायेगा और बाल श्रम रुकेगा तभी हमारा भारत सकल घरेलु उत्पाद दर में प्रगति करेगा
हमारी सरकार को सोचना चाहिए की यह बाल श्रम क्यों हो रहा है क्या वजह है तभी कुछ हो पायेगा तभी बाल श्रम रोका जायेगा और हमारी सरकार कुछ करे तभी यह समस्या ख़तम होगी
देशहित में अजय पाण्डेय द्वारा जारी

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply